Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआंख की बीमारी से पीड़ितों के लिये काम कर रही संस्था :...

आंख की बीमारी से पीड़ितों के लिये काम कर रही संस्था : आनन्द

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के ईशापुर स्थित इण्टर कॉलेज में हिन्दी भाषी फाउण्डेशन द्वारा नि:शुल्क शिविर लगाया गया, जिसमें चिंहित 28लोगों का मोतियाबिन्द का निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। बताया जाता है कि बीते 8 व 9 फरवरी को उक्त स्थान पर दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया था। शिविर में 1450लोगों ने आंख की जांच करावायी।इस दौरान निःशुल्क चश्मा और दवाइयाँ वितरित किया गया। संस्थाध्यक्ष आनन्द सिंह बंटी ने बताया कि उक्त शिविर के पहले दिन 8फरवरी को जिनका जांच में मोतियाबिंद निकला उन सभी मरीज़ों को 9फरवरी को जिले के दिशा आई हॉस्पिटल भेजा गया। सभी का ऑपरेशन डॉ.वेंकटेश श्रीवास्तव ने सफलतापूर्वक किया।इसके बाद 9 फ़रवरी को जिनका मोतियाबिंद निकला उनका 10 फ़रवरी को ऑपरेशन कराया गया। मरीजों और क्षेत्रवासियों ने हिन्दी भाषी फ़ाउण्डेशन के इस कार्य की सराहना की गई। संस्थाध्यक्ष बंटी ने कहा कि ऑपरेशन कराकर आने के बाद मरीज़ों के चहेरे की ख़ुशी देखकर मन को शान्ति मिली।