Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगलत खान पान के कारण एनीमिया की बीमारी आम : डॉ.जयेश

गलत खान पान के कारण एनीमिया की बीमारी आम : डॉ.जयेश

जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरुवार को विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस पर इंडियन अकैडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की जौनपुर शाखा द्वारा माँ दुर्गाजी विद्यालय, सिद्दीकपुर में छात्रों एवं अभिभावकों को एनीमिया के प्रति जागरूक करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति जिले के सभी ख्यातिलब्ध पीडियाट्रिक्स डॉक्टरों का माल्यार्पण  कर स्वागत किया। तत्पश्चात माँ सरस्वती की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आईएपी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ.सरोज यादव ने जागरूकता कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की तथा भारत में वर्तमान में एनीमिया की स्थिति के बारे में बताया। आईएपी जौनपुर के सचिव डॉ.जयेश सिंह नें बच्चों को एनीमिया के रोकथाम एवं उपचार के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ.गुंजन पटेल ने बच्चों को एनीमिया से बचने के लिए हरि पत्तेदार सब्जियों व पौष्टिक आहार लेने के जिनसे खून की कमी को हम दूर कर सके के बारे मे विस्तार बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने सभी चिकित्सकों का आभार प्रकट किया।