Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

  • पुत्र-पति के लंबी उम्र की तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित झालियावां तालाब पर नवयुवक डाला छठ पूजा समिति द्वारा लोक आस्था का महापर्व सूर्य देव की आराधना सूर्य षष्ठी (छठ) रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य का अर्घ्य देकर पुत्रों और परिवार के लंबी उम्र की कामना की। अर्घ्य देने के बाद तालाब में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बना। दोपहर बाद से ही नगर से लेकर ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री लेकर तालाब की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते श्रद्धालु इकट्ठा हुए। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्य देव के डूबने का इंतजार करने लगी। अर्घ्य के बाद कुछ महिलाएं अपने घर को लौटीं तो कुछ कोसी भरने के लिए रात भर तालाब पर जमी रही। व्रती महिलाओं में बबीता गुप्ता, रीता देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, नैना यादव व पूजा आदि ने बताया कि छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का प्रचलन और उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने छठ मेला घाट पर पहुंचकर आयोजक मंडल का आभार ज्ञापित करते हुए भगवान भास्कर का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया, सीओ अतर सिंह तथा थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह मय फोर्स के साथ छठ मेला घाट पर डटे रहें। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), उमाशंकर गुप्ता, उमाशंकर चौरसिया, संदीप कसेरा, सौरभ जायसवाल, अनिल काका, शिवकुमार मैनेजर, दीनानाथ पप्पू, सुरेश सोनी, बबलू गुप्ता, रंजीत मोदनवाल, दीपू मोदनवाल, रमेश साहू, राजेश चल्लू, आशीष जायसवाल, सुजीत मोदनवाल, शारदा कसौधन, बबलू मोदनवाल व विक्की कुमार गुप्ता आदि लोगों ने छठ मेला को संपन्न कराने में सहयोग किया।