जौनपुर धारा, गौराबदशाहपुर। शनिवार रात 11:30 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामघाट गेट के सामने मुख्य मार्ग पर कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गोरखपुर निवासी कार चालक महेश और कार में बैठे रूपेश और विपिन अपनी कार से इलाहाबाद की तरफ जा रहे थे। जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रक ने कार के सामने से टक्कर मार दिया। घटना में कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार तीनों लोग मामूली चोटे आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा घायलों को उपचार हेतु भेजवाया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
कार और ट्रक की टक्कर में कार क्षतिग्रस्त, तीन घायल

Previous article

