Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअवैध असलहे के साथ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

अवैध असलहे के साथ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को चौकी पुलिस द्वारा अवैध असलहे व एक जिन्दा कारतूस लिए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस द्वारा अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस रविवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी उसी दौरान शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का बड़ौना गांव निवासी सभाजीत विन्द का 19 वर्षीय लड़का विकास कुमार हाल पता काजीपुर सरपतहां को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315बोर का अवैध असलहा एक जिन्दा कारतूस पाया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय के लिए कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और हमराहियों में कांस्टेबल द्वय राहुल मिश्रा व हिमांशु सिंह शामिल रहे।