Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअवसाद ग्रस्त विवाहिता ने मायके में लगा ली फांसी, मौत

अवसाद ग्रस्त विवाहिता ने मायके में लगा ली फांसी, मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां पहाड़ीचक गांव में शनिवार को वर्षों से मायके में रह रही विवाहिता ने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से झूल आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका की दो बार शादी की हुई थी और दोनों में तलाक हो गया था जिससे वह अवसाद ग्रस्त रहती थी। गांव निवासी प्रमोद सिंह की 32 वर्षीय पुत्री ज्योती का पहला विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व किया गया था। यहां से उसे एक पुत्री भी पैदा हुई हैं। चार वर्ष बाद पति पत्नी में अनबन के चलते संबंध विच्छेद हो गया। उसके बाद ज्योती का दूसरा विवाह कर दिया गया। वहां से भी दो साल पूर्व तलाक हो गया। ज्योती अपनी आठ वर्ष की पुत्री को लेकर मायके में ही रह रही थी। इसको लेकर वह अवसाद में रहा करती थी। शनिवार को वह अपना कमरा भीतर से बंद किए हुए थी। देर तक दरवाजा न खुलने पर स्वजन दरवाजा खटखटाए तो भीतर से कोई आहट नहीं हुई। धक्का देकर दरवाजा तोड़ भीतर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गये। फंदे के सहारे ज्योती का शव हवा में झूल रहा था। मौके पर तमाम ग्रामीण जुट गए। फंदा काट शव नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।