Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसहज केंद्र में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

सहज केंद्र में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव की बाजार में संचालित एक सहज जनसेवा केंद्र में शनिवार की रात चोरी करने गए दो की संख्या में चोर दरवाजे का ताला तोड़ रहे थे कि आसपास के दुकानदारों के जग जाने की आहट पाकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी दुर्गेश कुमार की उक्त बाजार में वर्षों से सहज जनसेवा केंद्र की दुकान संचालित है। आरोप है कि इसके पूर्व भी दो बार केंद्र का ताला तोड़ चोर, लैपटॉप, प्रिंटर, लेमीनेशन मशीन, मोबाइल, बैटरी, इन्वर्टर के अलावा सात हजार नकदी भी उठा ले गए थे। दोनों घटनाओं के बाद उन्होंने सुरक्षा हेतु दुकान में सीसीटीवी लगवा दिया था। तीसरी बार चोरी करने आये चोरों को भले ही खाली हाथ भागना पड़ा लेकिन इस बार उनका सीसीटीवी फुटेज मिल जाने से उन तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो गया।