‘बिग बॉस 16’ फेम अर्चना गौतम ने शो में अपने खास अंदाज से फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। शो के दौरान अर्चना का ‘मारते मारते मोर बना दूंगी’ ये डायलॉग काफी फेमस हुआ। इन दिनों अर्चना दुबई में वेकेशन मना रही है। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच उनका एक बोल्ड वीडियो फैंस को हैरान कर रहा है। अर्चना गौतम ने अपने दुबई टूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अर्चना स्वीमिंग पूल में चिल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बिकिनी पहन कर पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह कैमरे को देखकर कातिलाना अंदाज में एक्सप्रेशन देनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस के होश उड़े हुए हैं। अर्चना गौतम के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस वीडियो में उन्हें देखकर जहां उनके कई फैंस दीवाने हो रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स को उनकी हरकतें नहीं आईं। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, आप गलत रास्ते पर जा रही हैं। निर्माता आपको सेक्सुअल रोल तक ही सीमित कर देंगे। एक ने लिखा, श्हम सब ने एंटरटेनिंग और फनी अर्चना को पसंद किया इस तरह की नहीं। ‘एक लिखता है, अर्चना गौतम मैडम हमने ये सब देखने के लिए आपको सपोर्ट और फॉलो नहीं कर रहे हैं। इस तरह के कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में गूंजा बिरहा, ज्योति यादव ने जीता मुकाबला; दूधिया समाज सेवा समिति ने किया सम्मान
जौनपुर के न्यू दूध मंडी परिसर में दूधिया समाज सेवा समिति के सम्मान समारोह के साथ विराट बिरहा मुकाबला आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ की ज्योति यादव को विजेता घोषित किया गया।
अर्चना का हद से ज्यादा बोल्ड वीडियो देख भड़के लोग

Previous article

