जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के मोहल्ला सदरगंज स्थित बंजारा बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार की रात अराजक तत्वों द्वारा बंजारा बाबा की मूर्ति पिंड को उखाड़ कर फेंक देने की जानकारी सुबह जब भक्तों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार बीती रात बंजारा बाबा परिसर में लगे विशाल पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बंजारा बाबा पिंड को अराजक तत्वों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया। जब सुबह भक्त दर्शन के लिए पहुंचे तो पिंड हटा देख वे आक्रोशित हो गए। सूचना पाते ही सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल ओम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उपस्थित लोगों को कोतवाल ने काफी प्रयास के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया। उनकी बात को मानते हुए लोग शांत हो गए। कोतवाल ने बताया कि दूसरी मूर्ति पिंड मंगाया गया है। उपस्थित लोगों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पिंड को स्थापित कर दिया गया तब जाकर मामला शांत हुआ। मौके पर अतुल उपाध्याय, डा. परमजीत सिंह, विनोद सेठ, मल्लू निगम आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
अराजक तत्वों ने बंजारा बाबा की मूर्ति पिंड उखाड़ कर फेंका

Previous article
Next article


