Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक के योगदान को मापने का कोई पैमाना नहीं - फादर पी...

शिक्षक के योगदान को मापने का कोई पैमाना नहीं – फादर पी विक्टर

शिक्षिका तबस्सुम हसन की विदाई पर भावुक हुआ विद्यालय परिवार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में 25 वर्षों से कार्यरत शिक्षिका तबस्सुम हसन को विद्यालय परिवार ने विदाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी शिक्षिका के सम्मान में नृत्यगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अपने विदाई समारोह में अध्यापिका तबस्सुम हसन भावुक हो गईं और सेंटजॉन्स परिवार में रहते हुए उन्होंने कैसा अनुभव किया इसको सबके सामने साझा किया और कहा कि सेंटजॉन्स स्कूल ने मेरे मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने तबस्सुम को उनकी सेवा के लिए आभार प्रकट किया एवं आगे का जीवन सुखमय हो इसके लिए शुभकामना दी। फादर ने कहा कि शिक्षक-शिक्षिका देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। उनके योगदान को मापने का कोई पैमाना नहीं है। शिक्षक कभी अवकाश नहीं प्राप्त करता वह जब तक दुनिया में रहता है राह दिखाता रहता है। विद्यालय परिवार ने उपहार देकर अपनी अध्यापिका को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।