Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरमांगो को लेकर रसोइयों का तहसील में प्रदर्शन

मांगो को लेकर रसोइयों का तहसील में प्रदर्शन

  • जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। तहसील के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार सूरज कुमार को सौंपा है। भारतीय मध्यान्ह भेजन रसोइए की प्रांतीय एसोसियेशन के बैनर तले एकत्रित क्षेत्र की रसोइयों ने हाथों में माग पत्र लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उनकी पांच सूत्रीय मांगों में स्कूल में अध्ययनरत उनके बच्चे की शिक्षा पूरी होने पर उन्हें काम से हटाया न जाय बल्कि नवीनीकरण किया जाय। उन्हें शिक्षामित्र और अनुदेशक की भांति प्रतिमाह की दस तारीख को खाते में मानदेय दिया जाय। उनके मानदेय में समय समय पर बढ़ोतरी की जाय। उन्हे आवश्यकता होने पर अवकाश दिया जाय। छुट्टी लेने पर वेतन नहीं काटा जाए। कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष शिवशंकर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष मंजू देवी, ब्लाक अध्यक्ष बिंदु देवी के अलावा सरिता, सरजू, दुर्गावती, माधुरी, सोनी, गीता, इंद्रावती समेत पचास से अधिक रसोइयों ने प्रतिभाग किया।