― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरअराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा से सिर को धड़ से किया अलग

अराजक तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा से सिर को धड़ से किया अलग

  • हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर कराया शांत

जौनपुर धारा, जलालपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव में कुछ अराजक तत्वों द्वारा डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। बुधवार की सुबह अंबेडकर स्थल पर लगी प्रतिमा का सिर तोड़कर गायब होने की सूचना पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित ग्रामीण तत्काल दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने लगे। सूचना के बाद तत्काल प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव और सीओ केराकत  गौरव शर्मा मौके पर पहुंच गये और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को अम्बेडकर की नई प्रतिमा लगाई जाने का आश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया।

Share Now...