जौनपुर धारा,बदलापुर। नगर पंचायत के सरोखनपुर में स्थित राम जानकी तिराहे पर बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थापित मूर्ति को बीती रात अराजक तवों ने क्षतिग्रस्त दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बदलापुर कोतवाली पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पहुची पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुयी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक कहे जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के टूटने से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों में आक्रोश व्याप्त है इतना ही नहीं कुछ दिन पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में लगे आरो प्लांट मशीन सहित चार स्ट्रीटलाइट को भी अज्ञात चोरों ने क्षतिग्रस्त करते हुए चुरा ले गए अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कुछ कदम उठाती है। फिलहाल बदलापुर कोतवाली पुलिस अग्रिम कारवाही में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
अराजक तत्त्वों ने तोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा

Previous article

