Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअयोध्या काशी के मध्य स्थित जंक्शन पर वन्दे भारत ट्रेन रोकने की...

अयोध्या काशी के मध्य स्थित जंक्शन पर वन्दे भारत ट्रेन रोकने की मांग

शाहगंज जंक्शन जानकीपुरम के नाम से जाना जाये

जौनपुर धारा,शाहगंज। ऐतिहासिक अयोध्या धाम एवं काशी के ठीक मध्य में स्थित जंक्शन स्टेशन पर वन्दे भारत के ठहराव हेतु सामाजिक राजनीतिक लोगों ने आवाज बुलंद की है। ठहराव समेत 12 सूत्रीय मांग पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के मंडल महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्टेशन अधीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव से मिला। अधीक्षक को रेल मंत्री समेत महाप्रबंधक डीआरएम कों 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। पत्र में कहा गया है कि आजमगढ़ अम्बेडकर नगर सुल्तानपुर जौनपुर की सीमा पर स्थित जंक्शन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वहीं यह वाराणसी और अयोध्या धाम के ठीक मध्य में है। चार जनपदों के रेल यात्री यहां से यात्रा प्रारम्भ करते हैं। लिहाजा वन्दे भारत ट्रेन का यहां कामर्शियल स्टापेज आवश्यक है। वहीं कहा गया है कि जंक्शन का नाम बदलकर जानकीपुरम किया जाये। साथ ही अयोध्या से पं.दीनदयाल स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन संचालित हो। पटना इंदौर ट्रेन का ठहराव हों। गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शाहगंज से संचालित हो। ओखा गोहाटी ट्रेन का दो मिनट स्टापेज हों। आजमगढ़ से मुम्बई चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन किया जाये। शाहगंज से वाराणसी जाने हेतु प्रातः छह बजे मेमू ट्रेन संचालित हो। एजे पैसेंजर कों जौनपुर की बजाय शाहगंज से संचालित किया जाये। हावड़ा जाने हेतु नई ट्रेन का संचालन हो। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर मंडल मंत्री दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।