Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनअमिताभ बच्चन को कॉलेज में इस नाम से पुकारती थीं लड़कियां

अमिताभ बच्चन को कॉलेज में इस नाम से पुकारती थीं लड़कियां

अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी १४ में कई तरह के कंटेस्टेंट आते हैं, जिनके साथ बिग बी गेम खेलते हैं और उनसे ढेर सारी बातें भी करते हैं। कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए खुद अमिताभ बच्चन भी अपने बारे में खास खुलासे करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी कॉलेज के दिनों से जुड़ा खास खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. बिग बी ने एक कंटेस्टेंट्स को केबीसी १४ के सेट पर बताया है कि कॉलेज में उन्हें लड़कियां क्या कहकर पुकारती थी। दरअसल केबीसी १४ में हाल ही में मध्य प्रदेश के भूपेंद्र चौधरी हॉट सीट पर पहुंचे। मस्तमौला अंदाज वाले इस कंटेस्टेंट्स ने शो के अंदर अमिताभ बच्चन से ढेर सारी बातें की। साथ ही अपने बारे में भी खास खुलासे किए। सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी १४ से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में भूपेंद्र चौधरी ने शो में अमिताभ बच्चन से खास सवाल किया। उन्होंने बिग बी से कहा, ‘मेरे कॉलेज में ५-६ लड़कियां थी। वह सभी मुझे शाहरुख खान कहती हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन भूपेंद्र चौधरी की हंसी को शाहरुख खान की हंसी की तरह बताने लगते हैं। वहीं फिर कंटेस्टेंट बिग बी से पूछता है, ‘आपको आपकी क्लास की लड़कियां इस हीरो से संबोधित करती थीं? इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘वह हमको ऊंट बुलाती थीं।’ सोशल मीडिया पर केबीसी १४ से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन के फैंस और शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं।