Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeव्यापारनौकरियाँअभ्यर्थी 20 दिसंबर तक कर पाएंगे आवेदन

अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक कर पाएंगे आवेदन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने यूटी कैडर में भर्ती करने का फैसला लिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू हो जाएगी. ये अभियान एक हजार से अधिक पद पर भर्ती करेगा. जिसके लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट jkssb.nic.in पर जाना होगा. इस अभियान के लिए अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक आवेदन कर पाएंगे.

ये है रिक्ति विवरण
अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती अभियान 1045 पद को भरेगा.

पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पद अनुसार योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार की आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष से कम और अन्य के लिए 43 वर्ष से कम होनी चाहिए.

ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे. प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में सेट किए जाएंगे.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 450 रुपये है. शुल्क का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

एडमिट कार्ड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की तरफ से प्रवेश पत्र जरिए किए जाएंगे. उम्मीदवार परीक्षा से करीब 1 हफ्ते पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट www.jkssb.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे. उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड/रोल नंबर कार्ड/स्लिप का प्रिंटआउट लाना होगा. इसके बिना उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा.

UPSC की भर्ती के लिए करें आवेदन 
संघ लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर,  सहायक रसायनज्ञ सहित कई पद पर भर्तियां निकाली हैं. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2022 तय की गई है. यह भर्ती अभियान संगठन में 160 पदों को भरेगा.