Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजल्द हो सकता है सानिया मिर्जा शोएब मलिक का तलाक

जल्द हो सकता है सानिया मिर्जा शोएब मलिक का तलाक

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें काफी चर्चा में हैं. सानिया और शोएब जल्द ही तलाक का ऐलान कर सकते हैं. पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो के सूत्रों के मुताबिक सानिया और शोएब कानूनी मसले हल करने के बाद तलाक की घोषणा कर देंगे. ये दोनों करीब 12 साल के शादी के रिश्ते को खत्म करने की ओर आगे बढ़ चुके हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

सानिया और शोएब तलाक लेने की खबरों पर अभी तक कुछ नहीं बोले हैं. लेकिन एक करीबी सूत्र के मुताबिक वे लीगल मसलों पर बातचीत कर रहे हैं. इसके हल होने के बाद तलाक का ऐलान किया जा सकता है. इन दोनों के पास एक बेटा भी है. बेटे इजहान की जिम्मेदारी संभवत: ये दोनों ही संभालेंगे. इजहान करीब 4 साल का है. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक शोएब, सानिया को धोखा दे रहे थे और वे किसी ओर लड़की को डेट कर रहे थे. इसी वजह से इन दोनों के रिश्ते में खटास आई है. यह मामला इतना बढ़ गया की बात तलाक तक पहुंच गई. अब दोनों करीब 12 साल के रिश्ते को खत्म करने की कगार पर पहुंच गए हैं. अहम बात यह भी है कि दोनों ने इस मसले पर अभी तक प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है. गौरतलब है कि भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी ने शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी. इन दोनों की शादी काफी चर्चित रही थी. शोएब शादी के लिए भारत आए थे और हैदराबादी मुस्लिम रिवाज से शादी की. इसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में वलीमे का आयोजन किया गया. सानिया ने अपने बेटे इजहान को साल 2018 में जन्म दिया. शोएब मलिक ने ट्विटर के जरिए यह खुशखबरी फैंस को दी. लेकिन इसके बाद शोएब और सानिया के रिश्तों में खटास आ गई और बात इतनी बढ़ गई की तलाक तक पहुंच गई.