Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियोजकगणों को निर्देश दिए कि विमुक्ति आख्या के दोषी को जिम्मेदार मानते हुए जेडी/डीजीसी विमुक्ति आख्या में स्पष्ठ उल्लेख करे। गुंडा एक्ट के वाद सयुंक्त निदेशक अभियोजन के माध्यम से न्यायालय भेजा जाए। आवश्यक वस्तु अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट एवं गबन के मामलों में अधिक से अधिक रूचि लेकर सजा दिलाए। उन्होंने निर्देश दिया कि गैंगस्टर अधिनियम के मुकदमों में तथा एनडीपीएस के मुकदमा के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराधों से सम्बंधित वादो में शीघ्रता लाते हुए, गवाहों को बुलाकर न्यायालय में वादों को तय कराकर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाई जाए। उन्होंने महिला अपराधों एवं जनपद के चिन्हित माफियाओं के प्रकरण में पैरवी कर कठोर से कठोर सजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजकों को निर्देश दिए कि कार्यों में प्रगति लाए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, क्षेत्राधिकारी दिनेश सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित अन्य अभियोजक गण एवं शासकीय अधिवक्तागण उपस्थित रहे।