जौनपुर धारा, जौनपुर। पशुधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन विशेष सचिव देव्ोंद्र पाण्डेय द्वारा विकासखंड बदलापुर के ग्राम पंचायत रूपचंदपुर के पशुपालक एवं विकासखंड सिरकोनी के ग्राम पंचायत बन्दीपुर में लम्पी वायरस से संक्रमित गायों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। पशुपालक मुन्ना सिंह की तीन गाय लम्पी वायरस से संक्रमित पायी गयी एवं रामफेर पाल के 05 गोवंश संक्रमित पाये गए। उन्होंने संक्रमित गायों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को फिटकरी नीम की पत्ती को उबालकर धुलाई की जाए और सम्बंधित पशुधन प्रसार अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन इनका इलाज करना सुनिश्चित करें तथा विकासखंड की अन्य संक्रमित गायों को चिन्हित करते हुए तत्काल टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 50000 टीका उपलब्ध है, प्रत्येक ब्लॉक में युद्ध स्तर पर टीकाकरण कर शासन को अवगत कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जितने भी गोवंश संक्रमित हैं और जो स्वस्थ हो रहे हैं उनके संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
विशेष सचिव ने प्राप्त की लम्पी वायरस से संक्रमित पशुओं जानकारी

Previous article
Next article


