बदलापुर। प्रयागराज में 22 से 24जून 2025तक आयोजित नेशनल जूनियर अंडर-20 फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिव्यांग विद्यालय के छात्र अभिनव सिंह ने 1500मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर जौनपुर जनपद का नाम रोशन किया है। अभिनव श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा, घनश्यामपुर का छात्र है। वर्तमान में अपने ननिहाल गौरा गांव में रहकर रेलवे से रिटायर्ड रवीन्द्र सिंह के संरक्षण में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विवेक पाल प्रथम एवं वाराणसी के शुभम यादव द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि अभिनव ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी एवं प्रबंधक अजय कुमार सिंह, अमर सिंह आदि ने अभिनव को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।
― Advertisement ―
जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
अभिनव सिंह ने जीता नेशनल एथलेटिक्स में कांस्य पदक

Previous article

