Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअब परिषदीय स्कूल के बच्चें ओएमआर शीट पर देंगे परीक्षा

अब परिषदीय स्कूल के बच्चें ओएमआर शीट पर देंगे परीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे निपुण कार्यक्रम पर आधारित एनएटी निपुण एसेसमेंट टेस्ट 12 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। इसी परिपेक्ष में ब्लॉक में मंगलवार को शासनादेश के क्रम में बीईओ अरविन्द कुमार पांडेय द्वारा 150 प्रधानाध्यापक व 150 पर्यवेक्षकों का कुल तीन बैच में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखें। ऑन लाइन डायट प्राचार्य डॉ. एसएन यादव ने बताया कि परीक्षा की गम्भीरता को समझते हुए सम्पन्न कराएं। बीईओ अरविंद पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की गम्भीरता तथा शुचिता बनाए रखने के लिए कुल 150 पर्यवेक्षकों, कन्ट्रोल रूम, सचल दल बनाया गया है। प्रशिक्षक एआरपी डा. विनोद कुमार पाल ने बताया कि कक्षा एक से तीन के बच्चों की ओएमआर सीट शिक्षक भरेंगे, कक्षा 4 से 8 तक बच्चे स्वंय पेपर हल कर ओएमआर सीट भरेंगे। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अकादमिक स्टाफ प्रमोद कुमार सिंह, विवेक सिंह, अतुल कुमार सिंह, अभिनव मिश्र प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित होकर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी, राजूमणि त्रिपाठी, प्रभाकर शुक्ला आदि वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Share Now...