Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरअप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

  • कूकर्मों के मामलों से धूमिल हो रही महाविद्यालय की छवि

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संबद्ध तिलकधारी महाविद्यालय इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। एक के बाद एक मामलों के आने से पूर्वांचल में शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थान रखने वाला टीडी  कॉलेज बदनामियों का दंश झेल रहा है। कभी इस विद्यालय की मिशाल दी जाती थी आज शिक्षक कूकर्मों में लिप्त पाये जा रहे है और कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है। तिलकधारी महाविद्यालय में प्रोफेसर की छात्रा के साथ अश्लील बातचीत करने का मामला अभी थमा ही नहीं था कि दूसरा शर्मनाक मामला प्रकाश में आ गया। शिक्षा देने वाले शिक्षक की राह खुद भटक रही है तो भला बच्चों को कौन सा ज्ञान देंगे। विद्यालय परिसर के लॉ कॉलेज जहाँ कानून का पाठ पढ़ाया जाता है वहीं प्रोफेसर डॉ.संतोष कुमार सिंह ने नाबालिक लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर कानून के शिक्षा को उल्टी दिशा देने का कार्य किया है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने ग्रामर की बुक लौटाने के बहाने बच्चे को अपने आवास पर बुलाया और दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद शिक्षक की करतूत सामने आई। इस मामले में परिजनों की तरफ से लाइन बाजार थाने में तहरीर दी गई है जिसके आधार स्थानीय पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।