Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरअप्रतिम प्रतिभा की धनी थीं किरन श्रीवास्तव : डा. हरेन्द्र सिंह

अप्रतिम प्रतिभा की धनी थीं किरन श्रीवास्तव : डा. हरेन्द्र सिंह

  • सेवा दिवस के रूप में मनायी गयी जन्म जयन्ती

जौनपुर धारा, जौनपुर। किरन फाउण्डेशन के तत्वावधान में अहमदपुर स्थित भीम पाठशाला में वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद स्व. किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर परिवार के सदस्यों एवं समाज के वरिष्ठ लोगों ने पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में भीम पाठशाला पहुँचकर बच्चों को पढ़ाई की सामग्री, स्टेशनरी सेट एवं लंच पैकेट वितरित किया एवं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। पठन सामग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों को लंच पैकेट एवं पठन सामग्री प्रदान करने के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विशिष्ट नागरिक तथा अभिभावक भी सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र सिंह ने इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर किरन फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, गिरजेश श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप सिंह, दयाशंकर निगम, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, बच्चा भैया, विजय श्रीवास्तव, संजय सेठ जेब्रा, हीरा लाल आजाद, सुरेश अस्थाना, राजेश किशोर, गौरव श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, राजन राय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत किरन फाउंडेशन के सचिव शिवम श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।