Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरजेसीआई क्लासिक का होली मिलन समारोह आयोजित

जेसीआई क्लासिक का होली मिलन समारोह आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसको जनपद के विख्यात कलाकार कृष्णा पंडित ने ब्रज की होली एवं कृष्ण लीला प्रस्तुत किया साथ ही बनारस से आए कलाकारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवम सिंह ने कहाकि राग रंग का यह त्योहार लोकप्रिय बसंत का संदेशवाहक है। संगीत व रंग इसके प्रमुख अंग हैं। कार्यक्रम संयोजक अविनाश गोयल व श्रवण कुमार ने कहा होली के पर्व की तरह इसकी परंपरा भी अति प्राचीन है भारत में होली का पर्व अलग-अलग प्रदेशों में भिन्नता के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन एवं हास्य व्यंग का पाठ सुजीत अग्रहरी व प्रदीप उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अमित पांडे, राजीव साहू, रंजीत सिंह, कार्तिक सेठी, शुभम जावा, विकल्प शुक्ला, दुर्गेश सिंह, सतपाल सिंह, अभिषेक जायसवाल, यस बैंकर, श्यामजी सेठ, अबूजर, हसन अब्बास, हर्षित अग्रहरी, आशुतोष सिंह आदि सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव योगेश साहू द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।