जौनपुर धारा,जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस के मौके पर शुक्रवार की शाम मोहल्ला कोरापट्टी में आतंकवाद विरोधी नारे लगाए गए। कार्यक्रम में इजरायल द्वारा फिलिस्तीन में मासूम बच्चों के कत्लेआम पर लोगो ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए ज़ुल्मो सितम को बंद करने की मांग किया। इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने दहशतगर्दी की कड़े शब्दों में निंदा किया। यौमे कुद्स के मौके पर उन्होंने कहा कि पवित्र धार्मिकस्थल बैतुल मुकद्दस को आजाद कराने में भारत सरकार ठोस कदम उठाए। मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि यौमे कुद्स के दिन सभी लोगों को दुनिया में इंसानियत पर हो रहे ज़ुल्म, बर्बरियत के खिलाफ आवाज़ उठाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। मौलाना ने कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता। फिलिस्तीन, सीरिया, ईराक में जिस तरह से बेगुनाहों और मासूम बच्चों का कत्लेआम हो रहा है वह निंदनीय है। इस अवसर पर मौलाना जफर हसन खान, मोहम्मद मोहसिन, सैयद सैफ आबदी, सैयद यासिर, एडवोकेट अकबर हुसैन जैदी, हाजी गुलाम सकलेन करबलाई, दिलशाद अली, एहतेशाम अब्बास, हुज्जत रजा, मोहम्मद जमाल, एडवोकेट सैयद मोहम्मद इसरार आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
अन्तर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस पर बैतूल मुकद्दस को आज़ाद कराने की उठी मांग



