जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के हुरुहुरी गांव के पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की शाम पांच बजे केराकत से घर गजना जाते समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गौरतलब हो कि सेराज शाह पुत्र आलमगीर शाह उम्र 35वर्ष ऑटो चालक अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोज की भांति जौनपुर से केराकत आता व जाता है। शाम लगभग पांच बजे ऑटो लेकर अपने घर गजना जा रहा था। जैसे ही हुरुहुरी गाँव पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। दुर्घटना में चालक बुरी से घायल हो गया। दुर्घटना होते देख आस-पास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलावस्था में चालक के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चालक की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक घायल जिला अस्पताल रिफर

Previous article
Next article

