जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीसमरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा, घनश्यामपुर बदलापुर में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में राजीव उपाध्याय ने अपने पिता स्व. रामकृपाल उपाध्याय निवासी बलुआ घनश्यामपुर बदलापुर की स्मृति में विद्यालय के सभी अनाथ, अतिगरीब, दिव्यांगों बच्चो को कापी, पेंसिल, पेन, रबर आदि का वितरण किया और कहा कि मैं प्रत्येक वर्ष इन सभी बच्चो को निरंतर ही इसी तरीके से देता रहूंगा। क्योंकि मेरे पिताजी का विद्यालय के प्रति अपार स्नेह था। जो बच्चो को मिलता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कल्याण उपाध्याय ने किया। सभी के प्रति विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, सुधांशु यादव, विष्णुकांत तिवारी, रंजू सिंह, रीना गौतम, मोनिका वर्मा, रीना यादव, ज्योति सिंह, राजबहादुर निषाद, अंकित रजक आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
अनाथ, गरीब और दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण

Previous article

