Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअध्यक्ष सहित 39 सभासदों ने ली शपथ

अध्यक्ष सहित 39 सभासदों ने ली शपथ

  • चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने संभाली नगर पालिका की कमान

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका स्थित टाउन हाल मैदान में शनिवार की सुबह से ही चेयरमैन के स्वागत और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर चल रही थी। अधिशासी अभियन्ता संतोष कुमार मिश्र खुद तैयारी में लगे हुए थे। बताते चलें कि पहले सायंकाल चार बजे निवार्चित अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और 39 सभासदों को शपथ दिलाने का समय निर्धारित था लेकिन अतिथियों के चलते सायंकाल छह बजे समय निर्धारित किया गया फिर भी किन्हीं कारणों से मंत्री समय से नहीं पहुंचे। देर शाम आठ बजे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह टाउनहाल मैदान के कार्यक्रम में पहुंचे। मड़ियाहूं के उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप कुमार ने 8.10 बजे शाम को चेयरमैन और सभासदों को शपथ दिलायी। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अभियन्ता संतोष कुमार एवं मंत्री द्वारा सभी सभासदों को बुके और मार्ल्यापण कर स्वागत किया। जबकि कर निर्धारण अधिकारी रीता रानी और जेई शालिनी ने महिला सभासदों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। चेयरमैंन मनोरमा मौर्या ने उपस्थित जनता का अभिवादन किया और पारदर्शिता के साथ विकास करने का आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश निषाद, दिनेश सिंह, राजेन्द्र मौर्य, विमल मौर्य, बच्चा मौर्य, पप्पू माली, विकास शर्मा, विवेक सेठ मोनू, गप्पू मौर्य, संतोष मौर्य, मनोरमा मौर्या के पति पूर्व सभासद डा. रामसूरत मौर्या, राजेश मौर्य छात्र नेता, प्रभात मौर्य, आशीष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।