Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपिस्तौल दिखाकर डेढ़ लाख की लूट का आरोप

पिस्तौल दिखाकर डेढ़ लाख की लूट का आरोप

  • पुलिस ने कहा, दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत होलपुर में स्थित ईंट-भट्ठा के मालिक मनीष कुमार पटेल पुत्र स्व. देवी सेवक पटेल निवासी रायपुर थाना मुंगराबादशाहपुर रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे थाने पर भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर में कहाकि सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेरे विपक्षी उमेशचन्द्र त्रिपाठी पुत्र रामसुमिरन व तीन अज्ञात लोगों के साथ कट्टा व पिस्तौल के साथ मेरे ईंट-भट्ठे पर पहुंचे और मुझसे व मेरे मुंशी कन्हैया लाल यादव व मजदूरों के साथ मारपीट कर लिये व मेरे मुंशी से पिस्तौल दिखाकर डेढ़ लाख लूट लिये और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। वहीं पुलिस का कहना है कि मनीष पटेल व आशीष पटेल दोनों भाई हैं। इनके पिताजी भट्ठा चलाते थे और यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, मादरडीह में एक केसीसी लोन खाता है जिसके गारन्टर उमेशचन्द्र त्रिपाठी हैं। मनीष पटेल के पिता की मृत्यु के बाद केसीसी खराब होने लगी जिसके बाद बैंक द्वारा द्वितीय पक्ष यानी गारन्टर उमेशचन्द्र त्रिपाठी के खाते को बन्द कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज हुआ था। लूट जैसी कोई घटना नहीं घटित हुई है। दोनों पक्षों ने अब सुलह-समझौता कर लिया है।