Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के चिल्हीरामपुर गांव में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी विनोद सिंह (55) पुत्र स्व. रामपति सिंह घर से कुछ दूर कच्चे मकान के खण्डहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर परिजन खोजते हुए जब पुराने कच्चे मकान के खण्डहर में पहुँचे तो वहाँ का नजारा देख सन्न रह गए। विनोद का शरीर हवा में झूल रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी के अनुसार शरीर से कमजोर होने के साथ हीं उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही थी जिसकी दवा चल रही थी। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।