Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरट्रक से कुचलकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

ट्रक से कुचलकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर दौलतपुर गांव के मोड़ पर गुरुवार को साइकिल सवार अधेड़ गिट्टी लदी ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। उसका शव कमर से दो भागों में विभक्त हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक को घेर घटना की सूचना थाने पर दी। पुलिस के पहुंचने तक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। पिलकिछा गांव के बियसियां मजरा निवासी 57 वर्षीय बालगोविंद तिवारी घर से खुटहन बाजार साइकिल से आ रहे थे। वे गांव के संपर्क मार्ग से जैसे ही राजमार्ग पर चढ़े तभी बदलापुर की तरफ से गिट्टी लादकर तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक उन्हें रौंदता हुआ घटनास्थल से आगे बढ़ा। तभी ग्रामीणों ने उसका पीछा कर लिया। लोगों को पीछे आता देख चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। मृतक भाजपा नेता प्रेमचंद तिवारी के चाचा हैं। उनके द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है।