जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधुआ गांव में एक अधेड़ का मंगलवार को सुबह घर के पास के एक आम के पेड़ से रहस्यमय परिस्थिति में रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव लोगों को दिखा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताते हैं कि शव की शिनाख्त उक्त गांव निवासी 53 वर्षीय पन्नालाल रजक पुत्र भग्गन रजक के रूप में हुई। पन्नालाल को 4 बेटे हैं चारो मुंबई में रहकर कमाते हैं। पुलिस के मुताबिक पन्नालाल कुछ नशे का आदी था और अपने भतीजों के साथ गांव में ही रहता था। विगत एक माह पूर्व भतीजे की शादी पड़ी थी। पन्नालाल ने अपने बेटों से शादी में शामिल होने के लिए कहा था लेकिन कोई शामिल नहीं हुआ। उसी समय से पन्नालाल कुछ खोया खोया सा रहने लगा था। पुलिस के अनुमान के मुताबिक सोमवार की रात भेजन करने के बाद जब सब सो गए होंगे उसी दौरान आम के पेड़ के सहारे अपने गले मे फांसी का फंदा लगाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब घरवाले उठे तो पन्नालाल का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलने पर एसओ विवेक कुमार तिवारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रवाना किया। इस संबंध में एसओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मौत की वजह की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही पता चलेगी।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
अधेड़ का आम के पेड़ से लटका मिला शव

Next article

