जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर विधानसभा की एक सड़क निगोह बाजार से कूसा रोड तक और दूसरी सड़क जमुनीपुर से बनकट तक जाती है जो एफडीआई तकनीक से पास हुई थी। ठेकेदार इंजीनियर द्वारा 1वर्षों से बड़ा-बड़ा गिट्टी सड़क पर खोद कर छोड़ दी गई है। जिससे जनमानस परेशान हो गया है। वाहनों के पहिए पंचर हो रहे हैं हर सप्ताह दुर्घटनाएं हो रही है। जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में बुधवार को जमुनीपुर गांव में लोगों ने विशाल प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि यदि निगोह बाजार से कूसा रोड की सड़क पर एक सप्ताह के अंदर कार्य नहीं शुरू किया जाता है तो क्षेत्रवासी अपने-अपने गांव में सड़क को खोदकर अपने खेतों में मिला लेंगे और प्रतिदिन धरना प्रदर्शन करेंगे। आम राही चलते रास्ते सरकार को इंजीनियर,ठेकेदार, को गाली दे रहा है। क्योंकि इस सड़क पर चलना दुभर हो गया है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
अधूरी सड़क को 7 दिन के अंदर तत्काल शुरू करने की मांग

Previous article
Next article

