जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ तहसील परिसर में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह व महामंत्री सुरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने पुलिस द्वारा हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पिटाई किए जाने के मामले में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आहान पर मडियाहूँ तहसील के मुख्य गेट पर ताला बंद प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी कुढाल गौरव को पांच सूत्री ज्ञापन अधिवक्ताओं ने सौंपा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल यादव, कंसराज यादव, सुरमनी यादव, चंद्रेश यादव, अभय राज सिंह, संतोष कुमार सिंह, अवध नारायण यादव, जयशंकर मिश्रा, गुलाब दुबे, बृजेश मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
अधिवक्ताओं ने तहसील गेट बंद कर किया प्रर्दशन

Previous article

