Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील में की नारेबाजी

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील में की नारेबाजी

  • उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

जौनपुर धारा, मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता राय साहब पटेल व सिविल कोर्ट अधिवक्ता सूर्यमणि यादव के साथ एसओ पंवारा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील में जुलूस निकालकर नारेबाजी किया और जमकर हंगामा किया। विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं का आरोप था कि थानाथ्यक्ष पंवारा व थाने के उपनिरीक्षक व सिपाही आये दिन अवैध कब्जा कराते व संबंधित व्यक्तियों को अपमानित करते रहते हैं। इसी क्रम में 14नवम्बर को थाने में शिकायत लेकर पहुंचे दोनों अधिवक्ताओं को भी अपमानित कर व धमकी देकर उनके विरुद्ध धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करके चलान कर दिया। अधिवक्ताओं ने इस कृत्य की निंदा करते हुए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया को ज्ञापन देकर एसओ पंवारा व संबंधित एस आई, सिपाही के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए निलंबन की मांग की। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे, अशोक श्रीवास्तव, राज कुमार पटवा, प्रेम बिहारी यादव, आरपी सिंह, इंदू प्रकाश सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, भरत लाल यादव, वीरेंद्र मौर्य, अनुराग विश्वकर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र यादव, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।