Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअधिकारी मौके पर रहकर करें समस्याओं का समाधान

अधिकारी मौके पर रहकर करें समस्याओं का समाधान

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार देर साय कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में संपन्न हुई। डीएम ने सभी तहसीलों में जल जीवन मिशन के परियोजनाओं से जुड़े जमीनी विवाद मामलो में जे.ई.जल निगम एवं उप जिलाधिकारी को मौके पर उपस्थित रहकर समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाउस कनेक्शन लक्ष्य के अनुरूप तेजी से बढ़ाएं। आइ.एस.ए.को निर्देश दिया कि गांव में जाकर लोगो को जल संरक्षण, हाउस कनेक्शन लेने के लिए जागरूक करें। उन्होने निर्देश दिया कि थर्ड पार्टी से कार्यो के गुणवत्ता की जांच करायी जाये। जल के दुरुपयोग, नल कनेक्शन आदि की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा लंबित परियोजनाओ से जुड़े विवादों का निराकरण कराते हुए शीघ्र कार्य शुरू कराएं। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण राजेश कुमार गुप्ता, कार्यदायी संस्था एफकान एवं वेलस्पन के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित आदि लोग उपस्थित रहें।