Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनअजय देवगन की फिल्म ने 4 ही दिन में अक्षय की 'राम...

अजय देवगन की फिल्म ने 4 ही दिन में अक्षय की ‘राम सेतु’ को छोड़ा पीछे

दृश्यम 2 की चार दिनों की कुल कमाई 75.64 करोड़ हो गई है। दृश्यम 2 ने चौथे दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। कमाई का ऐसा तूफानी सिलसिला जारी रहा तो फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का कलेक्शन आसानी से पार कर लेगी। अजय देवगन की ये फिल्म कमाई के मामले में हिट साबित हो रही है। सस्पेंस, ड्रामा से भरपूर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। फिल्म की चौथे दिन भी नॉनस्टॉप कमाई जारी है। अजय देवगन की फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो गई है और लगातार चौथे दिन भी इसने डबल डिजिट में कमाई की है।

अजय देवगन की दृश्यम 2 के लिए 7 सालों के लंबे इंतजार का फल मीठा साबित हुआ है। 7 साल बाद विजय सलगांवकर का परिवार लौटा, मर्डर मिस्ट्री का केस फिर से ओपन हुआ, और नतीजा देखिए सिनेमाघरों में मूवी के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म ने मंडे में भी धुंआधार कमाई की है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, दृश्यम 2 ने चौथे दिन 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘दृश्यम 2’ ने 2022 में बॉलीवुड का तीसरा सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन किया है। इस साल रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने, पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 15.1 करोड़ रुपये कमाए थे। इस साल पहले सोमवार अच्छी कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में इस तरह हैं। सोमवार के 11.87करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ, अजय की ‘दृश्यम 2’ ने 4 दिन में कुल 76.01 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस साल अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म ‘राम सेतु’ का लाइफटाइम कलेक्शन 74 करोड़ से थोड़ा ही ज्यादा हुआ। यानी अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ ने 4 ही दिन में ‘राम सेतु’ का कलेक्शन पार कर लिया है। दृश्यम 2 की चार दिनों की कुल कमाई 76 करोड़ से ज्यादा हो गई है। कमाई का ऐसा तूफानी सिलसिला जारी रहा तो फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का कलेक्शन आसानी से पार कर लेगी। अजय देवगन की ये फिल्म कमाई के मामले में हिट साबित हो रही है। ‘दृश्यम-2’ की इस शुक्रवार को वरुण धवन स्टारर भड़िया से टक्कर होगी। इस क्लैश में कौन किस पर भारी पड़ेगा, ये देखना काफी मजेदार होने वाला है। शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई में दिखा ग्रोथ बहुत बेहतरीन है। ‘दृश्यम’ 2 की दूसरे दिन की कमाई में 40 फीसदी और तीसरे दिन की कमाई में 25 फीसदी ग्रोथ दिखी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा बज भी बना हुआ है। दृश्यम-2 में अजय देवगन के साथ तब्बू,  इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आएं। तब्बू और अक्षय खन्ना के काम की तारीफ हो रही है। अक्षय खन्ना मूवी में पुलिस अधिकारी बने हैं, उनका काम दमदार है। अजय देवगन की इससे पहले आई फिल्म ‘थैंक गॉड’ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब साल के खत्म होते होते अजय देवगन ने फैंस को ‘दृश्यम 2’ रिलीज कर बड़ा तोहफा दिया है।