Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनअजय देवगन की फिल्म 'भोला' में है तमिल हिट का रीमेक

अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में है तमिल हिट का रीमेक

मंगलवार को अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म भोला का टीजर रिलीज कर दिया है। दृश्यम 2 की तरह भोला भी दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक है। दृश्यम 2 मलयालम सिनेमा की फिल्म है, वहीं भोला तमिल हिट कैथी का रीमेक है। अजय के लिए दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक लकी रहे हैं। 2015 में आये दृश्यम के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी दर्ज की और अब इसका सीक्वल दृश्यम-2 सिनेमाघरों में छाया हुआ है।

भोला के निर्देशन की कमान उन्होंने खुद सम्भाली है। फिल्म में तब्बू एक बार फिर अजय के साथ नजर आने वाली हैं। दृश्यम 2 की शुरुआती सफलता के बीच अजय ने भोला का प्रमोशन शुरू कर दिया है। सोमवार को फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया तो मंगलवार को टीजर। संयोग देखिए, इधर अजय ने भोला का प्रचार शुरू किया है, उधर कैथी के सीक्वल को लेकर भी खबर आ गयी है। लोकेश कनगराज निर्देशित कैथी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और कार्ती के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब एक बातचीत में कार्ती ने सीक्वल को लेकर खुलासा किया है। आइएमडीबी वेबसाइट से बातचीत में कार्ती ने कहा कैथी मेरे करियर की उन फिल्मों में शामिल हैं, जो काफी अहम हैं। यह एक छोटे से आइडिया के तौर पर मेरे पास आयी थी, लेकिन जब मैंने इसे सुना, उसी वक्त एहसास हो गया था कि यह एक बड़ी एक्शन फिल्म है। हमने दिल्ली के किरदार को गढ़ने के लिए काफी रिसर्च की। कार्ती ने आगे कहा कि मुझे खुशी है, यह फिल्म इस तरह से सामने आयी। अब इसक सीक्वल आएगा। उम्मीद है कि शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगा। बता दें, कार्ती मणि रत्नम की फिल्म पोन्निइन सेल्वन पार्ट-1 में एक बेहद अहम रोल में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई थी। कार्ती फिल्म में अकेले ऐसे कैरेक्टर हैं, जिनके दृश्य सभी कलाकारों के साथ थे। कार्ती ने फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रकाश राज, जयराम रवि, त्रिशा, शोभता धुलिपाला के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। पीएस-1 में उन्होंने एक जासूस और योद्धा का किरदार निभाया है। इस फिल्म को लेकर अपने अनुभव पर कार्ती बोले कि मणि सर ने जब यह रोल मुझे ऑफर किया था तो इनकार करने का कोई मतलब नहीं। अगर, मणि सर चाहते तो पीएस-1 में मैं एक घोड़े का किरदार करने के लिए भी तैयार था।