Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeमनोरंजनअक्षय खन्ना ने ‘विलेन’ बन खूब लूटी वाहवाही

अक्षय खन्ना ने ‘विलेन’ बन खूब लूटी वाहवाही

अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों की लिस्ट में शामिल है. इस एक्टर ने हमेशा अपने अभिनय से ऑडियंस के साथ- साथ क्रिटिक्स को भी काफी इम्प्रेस किया है. अक्षय खन्ना दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं. बेशुमार टैलेंट और स्टारकिड होने के बावजूद इस एक्टर को वो स्टारडम और सफलता नहीं मिल पाई जिसके वो हकदार थे. अक्षय खन्ना आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए आज इस अंडररेटेड एक्टर के बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं. अक्षय खन्ना ने  1997 में आई फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को एक्टर के पिता विनोद खन्ना ने ही प्रोड्यूस किया था. भले ही ‘हिमालय पुत्र’ बॉक्स-ऑफिस पर कोई खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन इस फिल्म ने एक्टर के लिए इंडस्ट्री में राह बना दी थी. इस फिल्म के बाद अक्षय खन्ना को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे.अक्षय खन्ना को असल पहचान फिल्म ‘बॉर्डर’ से मिली थी. दिलचस्प बात तो ये है कि मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद अक्षय खन्ना ने अपने अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था. इस फिल्म के लिए अक्षय खन्ना ने अवॉर्ड भी जीता था. अक्षय खन्ना फिल्म ‘हमराज’ में निगेटिव किरदार में नजर आए. इस ल्म में भी अपने अभिनय से एक्टर ने खूब वाहवाही लूटी थी. यहां तक कि अक्षय खन्ना के किरदार को लीड रोल में नजर आए बॉबी देओल के किरदार से भी ज्यादा पसंद किया गया था. अगर इस एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो अक्षय खन्ना ने आज तक शादी नहीं की है. करियर के शुरुआती दिनों में इस एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा, लेकिन किसी के साथ शादी की बात नहीं हो पाई. बहुत कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे की रणधीर कपूर अपनी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय खन्ना से कराना चाहते थे.बबिता कपूर ने ठुकराया रिश्ताकहा जाता है कि रणधीर कपूर ने इस बारे में विनोद खन्ना से बात भी कर ली थी, लेकिन करिश्मा की मां बबिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. दरअसल, उस दौर में करिश्मा कपूर अपने करियर के पीक पर थीं, जबकि अक्षय खन्ना की फिल्में कुछ खास सफल नहीं हो पा रही थीं. इसके बाद, अक्षय खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शादी करना ही नहीं चाहते हैं.