Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंतर्राष्ट्रीय नर्स डे पर नर्सों को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे पर नर्सों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित कर कोरोना काल में अपना विशेष सहयोग देने वाली तथा मरीजों को ठीक होने में अपना पूर्ण योगदान देने वाली 14 नर्सों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केके राय ने सभी नर्सों को सम्मान-पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और कहाकि मेरी नजरों में नर्सों का दर्जा मां से भी ऊपर है। इससे पहले संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय ने सभी का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने वक्तव्य में कहा कि आज के दिन सभी नर्सों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान दांव पर लगाकर मरीजों की सेवा की। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास लेडी विद द लैंप क नाम से जानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक के रूप में काम शुरू किया, जो कि क्रीमियन युद्ध के दौरान घायल हुए ब्रिटिश और संबद्ध सैनिकों के एक नर्सिंग प्रभारी के रूप में काम किया। वह नर्सों के लिए औपचारिक प्रशिक्षण स्थापित करने वाली पहली महिला थीं। निवर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नर्स ही मरीज को घर की तरह माहौल देकर मरीज को जल्द स्वस्थ होने के लिये कार्य करती हैं। विशिष्ट अतिथि जोन चेयर पर्सन संतोष साहू बच्चा ने कहा कि हमारे पूरे मंडल में जहां लगभग 100 के ऊपर संस्थाएं हैं वहां पर लायंस क्लब क्षितिज अपना प्रथम  स्थान रखती है। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक संजय जायसवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, सर्वेश जयसवाल, संजय गुप्ता, दीपक साहू, कौशल त्रिपाठी, मनीष मौर्या, लायनेस चेयरपर्सन सीमा सहाय, सुषमा सोनकर, रितु त्रिपाठी, वंशिका सिंह, पूनम जायसवाल, वन्दना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।