Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • टाप टेन में आदित्य को मिला 95.4 फीसदी अंक
  • ईडेन पब्लिक स्कूल की सानिया इस्लाम ने हासिल किया 90.8 फीसदी
  • सनराइज पब्लिक स्कूल की साक्षी दूबे ने 86.4 फीसदी

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत अरगुपुर गांव स्थित शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सौ फीसदी रिजल्ट के साथ आदित्य अग्रहरि ने स्कूल में टाप किया। वहीं हिमांशु मिश्रा 95.2, श्रुति सिंह 85.2, खुशी शर्मा 95.2, गार्गी सिंह एवं इच्छा अग्रहरि 95 फिसदी, आयुश सिंह 94.6, शिवांश साहू 92.2 एवं शौर्य साहू 89 फिसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल मजडीहा में साक्षी दुबे ने 86.6 फिसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। वहीं अंश राजभर 85.6, आलोक यादव 84.4, शनि 83.2, सारांश यादव 83, वैभव यादव 80.8, उत्कर्ष पाल 79.6, आयुश विश्वकर्मा 79.4, अरुण 79, शिवांश 77.4, समर साहू 77.4 फीसदी अंक प्राप्त किया। वहीं ईडेन पब्लिक स्कूल में छात्रा सानिया इस्लाम ने 90.8 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में टाप किया है। वहीं अयान अहमद 84.8, फैज रियाज 80.2, शमीम 80, जेस्ट 79, सीजा आफताब 76.8, तहरिम इरफान 75.5 फीसदी अंक प्राप्त किया है।