जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के थुंही गांव निवासी रामदयाल सिंह के सुपुत्र अंकित सिंह का असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। एसएससी सीजीएल 2022 का घोषित परीक्षा परिणाम में उसे प्रथम प्रयास में ही सफलता मिली है। अंकित की प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा पार्वती विद्यालय कुसरना व स्नातक की शिक्षा श्री गणेश राय महाविद्यालय डोभी से प्राप्त की है। यह उसका पहला प्रयास था। उसने सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ही बड़े पिता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे जंग बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
अंकित सिंह का असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पद पर हुआ चयन
Previous article
Next article

