- ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर, पांच की मौत
नई दिल्ली। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। डबल डेकर बस ट्रक में घुस गई। हादसे में मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पर 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची तो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पारुल (25), उसका प्ाांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात शामिल हैं। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक मासूम बच्चा है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों का विवरण 1- आशी 11 माह, 2- रानी गिरी (27 वर्ष) पत्नी विपिन गोस्वामी निवासी करावल नगर, 3- पिंकी (32 वर्ष) पत्नी अजय कुमार निवासी विनय नगर अगवानपुर, फरीदाबाद, 4- रुद्र (1वर्ष) पुत्र अवनीश त्रिपाठी निवासी विनय नगर अगवानपुर, फरीदाबाद, 5- आकाश यादव (18 वर्ष) पुत्र सनी यादव निवासी कारीबाथ थाना जहानागंज आजमगढ़, 6- अभिषेक (26 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी गगन विहार भोपुरा, थाना टीला मोड़ गाजियाबाद, 7- सुरेंद्र (52 वर्ष) पुत्र कांता प्रसाद निवासी डरानी की सराय हसनपुर आजमगढ़, 8- बलदेव राज (48 वर्ष) पुत्र प्यारेलाल निवासी गाजियाबाद, 9- जयनारायण पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी फैजाबाद, 10- छोटेलाल (42 वर्ष) पुत्र परशुराम निवासी गौसपुर थाना महिमाबाद गाजीपुर, 11- खुशबू (27 वर्ष) पत्नी अवनीश त्रिपाठी निवासी, 12- अमन गोस्वामी (20 वर्ष) पुत्र कैलाश नाथ निवासी मिराडी रतन विहार नई दिल्ली, 13- अभिनव (5 वर्ष) पुत्र प्रमोद निवासी शकूरपुर थाना केशवपुरम नई दिल्ली, 14- अदिती गिरी (3 वर्ष) पुत्री प्रमोद साल निवासी शकूरपुर थाना केशवपुरम नई दिल्ली।