Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरWPL : मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉएंट्स की टीमें आमने-सामने

WPL : मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉएंट्स की टीमें आमने-सामने

WPL Trophy Unveil: वीमेंस प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है. पहले मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉएंट्स की टीमें आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है. वहीं, इस मैच से पहले सभी टीमों की कप्तान ने वीमेंस प्रीमियर लीग ट्रॉफी का अनावरण किया. इस दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना समेत सभी टीमों की कप्तान मौजूद रहीं.

बहरहाल, वीमेंस प्रीमियर लीग की चमचमाती हुई ट्रॉफी फैंस को काफी पंसद आ रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर ट्रॉफी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दरअसल, वीमेंस प्रीमियर लीग की यह ट्रॉफी गोल्डन कलर की है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है. बताते चलें कि पहले मैच में गुजरात जॉएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. वीमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में कियारा आडवाणी और कृति सैनन के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके बाद एपी ढिल्लों ने अपने गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. ओपनिंग सेरेमनी के आखिरी चरण में WPL की ट्रॉफी का अनावरण किया गया.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट सीवर ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता और सायका इशाक

गुजरात जॉएंट्स की प्लेइंग इलेवन-

एथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी