जौनपुर। उषा-भानु फाउंडेशन द्वारा समाजसेवी स्व. ठाकुर भानु प्रताप सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को वृद्धाश्रम जौनपुर में नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.पी.के.श्रीवास्तव और डॉ.बी.डी. पाण्डेय ने होमियोपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संस्था के सचिव एवं प्रबंधक डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ.पी.के.श्रीवास्तव ने कहा कि उषा-भानु फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिंह द्वारा मानवता की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित कर मरीजों को लाभ पहुंचाना एक सराहनीय पहल है। होमियोपैथिक दवाएं हानिरहित, सस्ती और सर्वसुलभ होती हैं। शिविर में 200 से अधिक लोगों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं तथा चेचक रोधी दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. एस.ए. रिजवी, डॉ. आशीष पाण्डेय, बी.डी. शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद यादव, महेंद्र विश्वकर्मा और संजय मिश्रा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से वृद्धाश्रम के प्रबंधक रवी चौबे और श्रीमती महिमा चौबे को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
उषा-भानु फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में लगाया नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर
0
- Tags:
- Free Homeopathic Camp
- Free medical camp
- Health Camp
- Health Camp Jaunpur
- Homeopathy
- Homeopathy Camp
- Jaunpur Health Camp
- Jaunpur Health News
- Jaunpur news
- Jaunpur NGO News
- Jaunpur Social Work
- local news
- NGO Activities
- social work
- up news
- Usha Bhanu Foundation
- Usha Bhanu Foundation Jaunpur
- uttar pradesh news
- जौनपुर समाचार
- होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर



