― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को...

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक, पंप हाउस और सोलर परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछली बैठक की तुलना में कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों से भी जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की फीडबैक ली गई। जिलाधिकारी ने जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी जूनियर इंजीनियरों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं पर टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही प्रत्येक जेई को एक माह में कम से कम 30 परियोजनाओं का निरीक्षण करने, ग्राम प्रधानों के सहयोग से खुली बैठक आयोजित करने और एक पृष्ठीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Share Now...