― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआयुष्मान कार्ड बनाने में जौनपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान

आयुष्मान कार्ड बनाने में जौनपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के अब तक कुल 76,417 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे जनपद को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 13,68,270 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं विशेष ड्राइव के अंतर्गत 91,954 आयुष्मान कार्ड बनाकर जौनपुर ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी दैनिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जा रही है, जिससे कार्य में लगातार सुधार सुनिश्चित हो रहा है। ब्लॉक स्तर पर धर्मापुर, जलालपुर और मुफ्तीगंज में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 1,45,899 लाभार्थियों का उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जा चुका है, जिस पर लगभग 260.48 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि पात्र व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share Now...