Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनTwinkel khanna का एक्टिंग करियर रहा फ्लॉप, फिर भी 350करोड़ मालकिन

Twinkel khanna का एक्टिंग करियर रहा फ्लॉप, फिर भी 350करोड़ मालकिन

दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने बीते दिसंबर में 51वां जन्मदिन मनाया था। ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल नजर आए थे।

ट्विंकल खन्ना ने अपनी पारवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘मेला’, ‘जोरू का गुलाम’, ‘बादशाह’ सहित कई फिल्मों में काम किया था। ट्विंकल खन्ना का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा है। ट्विंकल खन्ना के पिता ही नहीं एक्टर थे बल्कि मां डिंपल कपाड़िया भी पॉपुलर एक्टर रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने इंडस्ट्री के तीनों खान यानी सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम किया है. उनको फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा पहचान नहीं मिली। ट्विंकल खन्ना के पति पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार हैं। इस तरह से ट्विंकल खन्ना के माता-पिता से लेकर पिता तक सभी इंडस्ट्री के चर्चित नाम है लेकिन वह एक्टिंग की दुनिया में सफल नहीं हुईं। ट्विंकल खन्ना एक्टिंग में पैर ना जमाने के बाद इंटीरियर डिजाइनर बन गई है। इसके बाद उन्होंने बतौर राइटर अपना करियर शुरू किया और काफी नाम कमाया। उन्होंने कई किताब लिखी हैं। ट्विंकल खन्ना को लेकर रिपोर्ट में बताया जाता है कि वह 350 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ शादी की थी। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है। इस कपल के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं।