1980 और 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। जूही चावला उन एक्ट्रेस में से नहीं रही हैं, जो फिल्म के लीड एक्टर पर डिपेंड रहती थीं। जूही अपनी हर फिल्म में अपने लीड एक्टर पर भारी पड़ती नजर आई हैं। जूही फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रही हैं और बॉलीवुड के तीनों खान जूही के साथ काम कर चुके हैं। जूही चावला ने साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था और हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने उन्हें मिस इंडिया का ताज पहनाया था. इसके बाद जूही को फिल्में मिलना शुरू हो गया। जूही चावला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने साइड बिजनेस से कमाती हैं। जूही आज 57साल की हैं और दो बच्चों की एक बिजनेस वुमेन मां हैं। जूही चावला 4600 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। भारत में शाहरुख खान के बाद जूही चावला दूसरी ऐसी स्टार हैं, जिनकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा है। मिस इंडिया का ताज जीतने के दो साल बाद 1986 में जूही को फिल्म सल्तनत में काम करने का मौका मिला। अगले ही साल जूही ने कन्नड़ और तमिल फिल्म में काम किया। जूही की साउथ डेब्यू फिल्म हिट हुई और हिंदी सिनेमा में वापसी भी। साल 1988 में जूही को आमिर के अपॉजिट फिल्म कयामत से कयामत में बतौर एक्ट्रेस कास्ट किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और जूही की झोली में अवार्ड की बरसात हो गई। इसके बाद जूही ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
― Advertisement ―
17 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बनीं MIss India

Previous article

