Tag: महिला सशक्तीकरण
स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश
जौनपुर में सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयं सहायता समूहों के गठन की समीक्षा कर सभी 21 विकासखंडों को प्रतिदिन 10 समूह गठित करने के निर्देश दिए। समूहों का विवरण लोकोस पोर्टल पर दर्ज करने, प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भेजने और माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कम से कम 25 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।
45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, महिलाओं व बच्चियों को मिले प्रमाण पत्र
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से डोभी क्षेत्र में आयोजित 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

